Categories

December 12, 2025

असम : दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर,हादसे में छह की मौत…

Spread the love

असम के करीमगंज जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में डेढ़ साल के एक बच्चे सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, नीलाम बाजार इलाके में दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर में यह दुर्घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने बताया, “कार और ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। उनके अलावा, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

मृतकों में से पांच की पहचान जाहेदा बेगम, बेदाना बेगम, हसीना बेगम, गुलजार हुसैन और रूहुल आलम के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि रूहुल आलम ऑटो रिक्शा चला रहा था, जिसे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

कार का चालक और सह-यात्री भी घायल हो गए। घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

ट्रंप के गोल्ड कार्ड का भारतीयों पर क्या होगा असर, क्या इससे अमेरिकी खजाने को मिलेगी मजबूती, जानें हर बात…

लियोनल मेसी का भारत दौरा: कोलकाता से दिल्ली तक, हर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी…

आतंकी फंडिंग मामले में ED और महाराष्ट्र ATS की कार्रवाई, ठाणे में संदिग्धों के घरों पर छापेमारी…

देश के गृह मंत्री हैं, कुछ भी कह सकते हैं, अमित शाह पर रामगोपाल यादव का तंज…