Categories

April 19, 2026

आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, उपराज्यपाल ने भंग की विधानसभा…

Spread the love

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के बाद आतिशी ने आज दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज निवास पहुंचकर उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ‘आप’ नेता आतिशी राज निवास से रवाना हुईं। हालांकि, उन्होंने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

आतिशी के इस्तीफा देने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है। उपराज्यपाल ने विधानसभा को भंग किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही वह अपनी कालकाजी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही हैं।

आतिशी के इस्तीफा देने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है। उपराज्यपाल ने विधानसभा को भंग किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही वह अपनी कालकाजी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही हैं।

आतिशी ने अपनी जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मैं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने कड़ी मेहनत की। भाजपा ने बाहुबल, गुंडागर्दी, धनबल का प्रयोग किया। लेकिन, क्षेत्र की जनता ने अपना फैसला सुना दिया। दिल्ली में भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है।

उन्होंने कहा था, “मैं कालकाजी सीट जीती हूं लेकिन, यह समय जीत का नहीं बल्कि जंग का है। भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती रही है और हमेशा लड़ती रहेगी। दिल्ली की जनता के लिए आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।“

बता दें कि ‘आप’ के मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा को यह जीत 2015 और 2020 के चुनावों में करारी हार झेलने के बाद मिली है। 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भाजपा को दिल्ली में पूर्ण बहुमत मिला है। दिल्ली की 70 सीटों में से 48 पर भाजपा ने परचम लहराया, जबकि ‘आप’ को 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…