Categories

March 12, 2026

एयरक्राफ्ट क्रैश का लाइव वीडियो सामने आया, पायलटों ने पैराशूट से बचाई जान…

Spread the love

प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। यह विमान केपी कॉलेज के पीछे स्थित एक तालाब में जा गिरा। शुरुआती जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना का लाइव वीडियो अब सामने आया है।

पैराशूट के सहारे पायलटों ने लगाई छलांग

हादसे के समय मौके पर मौजूद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने आसमान में विमान को असामान्य तरीके से डगमगाते हुए देखा। कुछ ही क्षणों बाद विमान से दो पैराशूट खुलते दिखाई दिए और दोनों पायलट गिरने से पहले ही हवा में तैरते नजर आए।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता और साहस

तालाब के किनारे रेलवे पटरी के पास मौजूद लोगों ने देखा कि दोनों पायलट पानी में सुरक्षित उतरे हैं और मदद के लिए इशारे कर रहे हैं। यह देखते ही स्थानीय लोग बिना किसी देरी के तालाब में कूद पड़े। साहसी युवाओं ने तैरकर पायलटों तक पहुंच बनाई और उन्हें कंधों पर बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

टीम तालाब से विमान को निकालने में जुटी

फिलहाल सेना की टीम तालाब से विमान को बाहर निकालने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एयरक्राफ्ट सेना का था या किसी निजी कंपनी का, क्योंकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…