Categories

June 6, 2026

और गिरेगा पारा, कांपेंगे लोग, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट…

Spread the love

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 5 दिसंबर को तमिलनाडु में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब के अलावा हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में शीतलहर चल सकती है. 6-7 दिसंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 5 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है, साथ ही इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिर सकती है. लक्षद्वीप के पास और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के आसपास के क्षेत्र के अलावा केरल तट के ऊपर समुद्री इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है. इसलिए मछुआरों को सलाह दी गई है कि यहां जाने से वे बचें.

छत्तीसगढ़ का तापमान गिर सकता है

5 और 6 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के आधे से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. इन जिलों में तापमान अचानक गिर सकता है, जिसे लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. एक-दो दिनों बाद का तापमान भी लगातार गिरेगा. मौसम केंद्र के अनुसार बस्तर, जशपुर, रायगढ़, मैनपाट मे शीतलहर चले की आशंका है.

यहां चलेगी शीतलहर

5 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. जबकि 5 से 9 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के अलावा मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह घना कोहरा छा सकता है. 5 से 7 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में और 5–6 दिसंबर को ओडिशा में भी घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है.

इन इलाकों का तापमान गिरेगा

अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. वहीं, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है. इसके बाद इन क्षेत्रों में भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा.

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण…

जंतर-मंतर पहुंचे दीपके, जुटे समर्थक; शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति…

नहीं बदलेगी आपके लोन की ईएमआई, एमपीसी ने रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखने का लिया फैसला…

लोकसभा चुनाव से पहले देश में परिसीमन की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार, द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों से बातचीत तेज…