Categories

March 18, 2025

कल से चार दिनों में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, 10 किमी की सफाई से हाथ के छापे तक बनेंगे ये कीर्तिमान…

Spread the love

कल से चार दिनों में चार विश्व रिकॉर्ड बनेंगे। सफाई अभियान से ई-रिक्शा संचालन तक ये कीर्तिमान बनेंगे। मेला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम प्रयागराज पहुंच गई है।

माघी पूर्णिमा स्नान के साथ अब विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। मेला प्रशासन भी इसके लिए कमर कसकर तैयार है।

विश्व की अमूर्त धरोहर महाकुंभ में अभी तक 48 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा समागम पहले ही बन चुका है। मेला प्रशासन ने अब पहले से घोषित चार विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत होगी।

पहले दिन 14 फरवरी को संगम क्षेत्र में 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ गंगा तट पर 10 किमी लंबाई में सफाई करेंगे। कुंभ-2019 में 10 हजार सफाई कर्मचारियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। अपने ही इस रिकॉर्ड को तोड़कर मील का नया पत्थर गढ़ा जाना है।

इसके अगले दिन 15 फरवरी को 300 कर्मचारी नदी में उतरकर सफाई अभियान को रफ्तार देंगे। रिकॉर्ड की शृंखला में ही 16 फरवरी को त्रिवेणी मार्ग पर 1000 ई-रिक्शा चलाने का रिकॉर्ड भी बनेगा।

17 फरवरी को 10 हजार लोगों के हाथ के छापे (हैंड प्रिंट) लेने का रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि चारों रिकॉर्ड बनाने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंच चुकी है। उन्हीं की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कहां होगी लैंडिग…

संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए…

रायपुर में आईटीबीपी के कांस्टेबल ने एएसआई को मारी गोली, मौके पर गई जान…

रायपुर MIC मेंबर की घोषणा… लिस्ट में 4 महिलाएं, 10 पुरुषः दीपक को लोककर्म, गायत्री चंद्राकर को स्वास्थ्य, मेयर बोलीं- सभी मिलकर करेंगे विकास…