Categories

March 13, 2026

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

Spread the love

एअर इंडिया हादसे की जांच चल रही है। इस बीच इटली की एक मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जांचकर्ता जो अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, उसमें विमान हादसे की वजह पायलट द्वारा जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद करने को बताया गया है। इटैलियन न्यूज पेपर कोरिएरे डेला सेरा ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में पश्चिमी एविएशन एजेंसियों से जुड़े अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। 

मीडिया रिपोर्ट में कॉकपिट में वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर किया गया दावा

  • मीडिया रिपोर्ट, जांच रिपोर्ट के उस तथ्य पर आधारित है, जिसमें कहा गया है कि विमान में कोई तकनीकी खामी नहीं मिली है।
  • साथ ही विमान के कॉकपिट में वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर यह माना जा रहा है कि पायलट ने ही फ्यूल स्विच बंद किए।
  • हालांकि अभी तक भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न ही इस दावे की अभी कोई पुष्टि की गई है।
  • रिपोर्ट में इस बात की भी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि किन परिस्थितियों में पायलट ने स्विच जानबूझकर बंद किए। रिपोर्ट में मुख्य संदिग्ध विमान के कमांडर सुमित सभरवाल को बताया गया है। पायलट सुमित सभरवाल की भी विमान हादसे में मौत हो गई थी। 
  • भारतीय पायलट एसोसिएशन और पायलट सुमित सभरवाल का परिवार इस दावे को पहले ही नकार चुका है और इनका कहना है कि हादसे की जिम्मेदारी पायलट पर डालने की सोची समझी साजिश रची जा रही है। 
  • पायलट एसोसिएशन और पायलट सुमित सभरवाल के परिवार ने विमान बनाने वाली कंपनी, एयरलाइन और अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच करने की मांग की है। 

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…