Categories

July 20, 2026

गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल

Spread the love

जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुरुडांड में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गणेश विसर्जन करने तालाब की ओर जा रहे ग्रामीणों की भीड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने कहर बरपाया। इस भयावह हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भीड़ पर चढ़ी बोलेरो, दहशत का मंजर
प्रत्यक्षदर्शी टंकेश्वर यादव के मुताबिक, बोलेरो इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने भीड़ को रौंदते हुए कई लोगों को हवा में उछाल दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी, वहीं वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने चालक और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी अंबिकापुर से कुनकुरी जा रही थी।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा व उनकी टीम ने रातभर उपचार किया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा खुद उपचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।खबर लिखे जाने तक मृतकों के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई
एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बोलेरो और चालक को पकड़ लिया गया है। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन तेज, सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल होने की मांगी अनुमति; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान…

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने पुलिस मुख्यालय में आत्महत्या की, यूपी के बागपत के रहने वाले थे…

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया…

स्पेन से हारकर टूटा Lionel Messi का सपना, आंसूओं के साथ  खत्म हुआ उनका वर्ल्ड कप का सफर…