Categories

February 8, 2025

घर लूटने आए पड़ोसी ने महिला को किया किस, बिना चोरी किए हुआ फरार, पुलिस हैरान…

Spread the love

मुंबई के मलाड में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां घर में महिला को अकेला पाकर एक चोर लूट के मकसद से घर में घुस गया। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और अपने मतलब की चीजें तलाश करने लगा। जब घर में उसे कुछ नहीं मिला तो वह घर में मौजूद महिला को किस किया और वहां से फरार हो गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के घर के पास में ही अपने परिवार क साथ रहता है और वह बेरोजगार है।

क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला मलाड के कुरार इलाके का है। 38 साल की महिला अपने घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर चोर घर के अंदर आ गया और घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने महिला का मुंह बंद कर दिया और उससे कीमती सामान सौंपने की मांग करने लगा। जब उसे वहाँ कुछ नहीं मिला तो वह महिला को चुमकर वहां से फरार हो गया।

महिला ने दर्ज की शिकायत

इस घटना के बाद महिला ने बाद में कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के कुछ देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। चेतावनी देने के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

जनशक्ति सर्वोपरि’, दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन…

चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा को बहुमत, ‘आप’ को बड़ा नुकसान,BJP-41,AAP-28 सीटों पर आगे…

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हुई शुरू…

दिल्ली चुनाव : एग्जिट पोल में दिल्ली में ‘मोदी मैजिक’, सरकार बनाने से चूके केजरीवाल !