Categories

July 20, 2026

जंतर-मंतर पहुंचे दीपके, जुटे समर्थक; शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति…

Spread the love

सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर-मंतर पहुंचे दीपके

अभिजीत दीपके सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन स्थल पर जुटे। कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच मास्क पहने और हाथों में फूल लिए दिखाई दिए। स्कूली छात्र भी अपने अभिभावकों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शन में स्कूल-कॉलेज के छात्रों और युवा पेशेवरों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। अभिजीत दीपके ने समर्थकों से आंदोलन को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने की अपील की।

सीजेपी को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक धरने की अनुमति

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, अभिजीत दीपके की ओर से दिए गए आवेदन पर 6 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन की मंजूरी दी गई है। यह अनुमति एक बार की विशेष छूट के तौर पर दी गई है। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और तय नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा।

अभिजीत दीपके बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

सीजेपी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। यह आंदोलन NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और भर्ती अनियमितताओं को लेकर चलाया जा रहा है। CJP ने समर्थकों से सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन तेज, सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल होने की मांगी अनुमति; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान…

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने पुलिस मुख्यालय में आत्महत्या की, यूपी के बागपत के रहने वाले थे…

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया…

स्पेन से हारकर टूटा Lionel Messi का सपना, आंसूओं के साथ  खत्म हुआ उनका वर्ल्ड कप का सफर…