Categories

June 15, 2026

 जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान; नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात…

Spread the love

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। नोएडा एयरपोर्ट पर आज सुबह 8.05 बजे लखनऊ से पहली फ्लाइट पहुंची। जिसके बाद एयपोर्ट से लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। इस फ्लाइट में जेवर इलाके के किसानों का एक खास दल गया, जिन्होंने एयरपोर्ट बनाने के लिए अपनी जमीन दी थी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू हुए एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली पहली पैसेंजर फ्लाइट में उड़ान भरी। नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

एक यात्री अबरार खान ने कहा, “हम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली पहली फ्लाइट में सफर करके बहुत खुश और आभारी हैं। हमने जो सोचा था, वह आज हमारे सामने सच हो रहा है।” खान ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से पहली फ्लाइट का हिस्सा बनने का न्योता मिला था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है।

पास के ही एक गांव की रहने वाली महिला हेरा रशीद ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा, “हम पहली उड़ान का अनुभव करेंगे। यह हमारे लिए मुफ्त है और हम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।

फ्लाइट में सवार लगभग 65 साल के एक किसान ने बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट के लिए अपनी 30 बीघा जमीन दी थी और वे डेवलपमेंट देखकर खुश हैं। एक और महिला यात्री ने कहा कि पहली फ्लाइट का हिस्सा बनने का मौका ग्रामीणों के लिए गर्व की बात है।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि पैसेंजर सर्विस की शुरुआत न सिर्फ एक हवाई रूट की शुरुआत है, बल्कि एयरपोर्ट के सफर में किसानों के योगदान की झलक भी है। उन्होंने कहा, “जिन परिवारों ने देश के हित और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी पुश्तैनी ज़मीन दी, वे आज उसी मिट्टी से आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जिन हाथों ने कभी जमीन पर खेती की थी, आज उन्हीं हाथों में बोर्डिंग पास हैं।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से निकली फ्लाइट सुबह 8:05 पर जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरी। इस विमान में लखनऊ से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई अन्य मंत्री सवार थे। लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आई फ्लाइट यात्रियों को लेकर बंगलुरू के लिए रवाना हुई। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, ‘आज सुबह, मुझसे पहले बोलने वाले लोगों की तरह, मैं भी यही कहूंगा कि यह न केवल एक अच्छी सुबह है, बल्कि यहां मौजूद हम सभी के लिए यह एक बहुत ही खास और भावुक सुबह है। मैं सबसे पहले उन किसानों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बेहद अहम और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के लिए अपनी ज़मीन दी, जिसे आज हम हकीकत बनते देख रहे हैं। अगर यह 10 साल पहले की बात होती, तो जेवर गांव में इस शानदार एयरपोर्ट को देखने का काम नामुमकिन होता।’

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

ओमान तट पर डूबा भारतीय जहाज ‘विराट-1’, अमेरिकी नौसेना समेत संयुक्त अभियान में 14 नाविक सुरक्षित बचाए…

सरकारी शराब दुकान में बड़ी चोरी, लाखों रुपये से भरा लॉकर उखाड़ ले गए बदमाश…

AI की दुनिया में बड़ा झटका, सबसे ताकतवर एआई मॉडल रातों-रात गैर अमेरिकियों के लिए बैन; भारत के लिए बड़ी चेतावनी…

TMC के बागियों का ठिकाना बनी NCPI में रातोंरात जीरो से हुए 20 MP, त्रिपुरा से शुरू हुई इस पार्टी की क्या है कहानी…