Categories

March 14, 2026

ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज पारस्परिक टैरिफ लगाने को लेकर बड़ा एलान किया है। व्हाइट हाउस ने इस दिन को मुक्ति दिवस (Liberation Day) बताया है। व्हाइट हाउस से उनकी प्रेस कांफ्रेस जारी है। अपने संबोधन में भारत का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के मामले में निर्णय मुश्किल रहा। प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं। अमेरिका ने भारत पर 26% पारस्परिक टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 26 फीसदी रियायती टैक्स लगाने की घोषणा की है। कंबोडिया से आयातित वस्तुओं पर 49 फीसदी और चीन से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी शुल्क लगाने का एलान किया है। जवाबी करों की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों की तरफ से लूटा गया है। अमेरिकी करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से ठगा जा रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।

पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त 

मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत, बहुत सख्त है। भारत के प्रधानमंत्री अभी-अभी अमेरिका का दौरा करके गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते।

इन देशों पर लगाया इतना टैरिफ 
ट्रंप ने वियतनाम से होने वाले आयात पर 46 फीसदी, स्विटजरलैंड पर 31, ताइवान पर 32, जापान पर 24, ब्रिटेन पर 10, ब्राजील पर 10, इंडोनेशिया पर 32, सिंगापुर पर 10, दक्षिण अफ्रीका पर 30 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने विदेश से ऑटोमोबाइल के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जबकि ऑटो पार्ट पर भी इतना ही टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ऑटोमोबाइल पर नया टैरिफ 3 अप्रैल से और ऑटो पार्ट 3 मई से प्रभावी होगा।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…