Categories

February 8, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान : 5 फरवरी को मतदान ,8 फरवरी को होगी मतगणना…

Spread the love

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में मतदान होगा और 8 फरवरी 2025 को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में कुल 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं, कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख है, महिला मतदाताओं की संख्या 71.74 लाख है और युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 2.08 लाख हैं।

2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। जिसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी।

वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यह पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सत्तारूढ़ आप की नजर हैट्रिक पर है। उसने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। बीजेपी पिछले दो विधानसभाओं में डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

जनशक्ति सर्वोपरि’, दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन…

चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा को बहुमत, ‘आप’ को बड़ा नुकसान,BJP-41,AAP-28 सीटों पर आगे…

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हुई शुरू…

दिल्ली चुनाव : एग्जिट पोल में दिल्ली में ‘मोदी मैजिक’, सरकार बनाने से चूके केजरीवाल !