Categories

September 9, 2026

देश के गृह मंत्री हैं, कुछ भी कह सकते हैं, अमित शाह पर रामगोपाल यादव का तंज…

Spread the love

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : सांसद किरण कुमार

कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि SIR को लेकर हमारे सवाल वर्तमान स्थिति से जुड़े हैं, लेकिन अमित शाह इसे घुसपैठियों से जोड़कर मुद्दे को भटका रहे हैं. चमाला ने कहा कि बिहार में SIR होने के बाद भी फर्जी वोट और एक व्यक्ति के कई EPIC नंबर मौजूद हैं, इसलिए यह प्रक्रिया सिर्फ दिखावा लगती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घुसपैठियों को हटाने की बात कहकर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही है।

कभी नहीं सोचा था कि बहस का स्तर इतना नीचे जा सकता है : आरजेडी सांसद मनोज झा

आरजेडी सांसद मनोज झा ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पहले चुनाव आयोग के पास गए थे, लेकिन वहां कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, तभी मामला आगे बढ़ पाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लोकसभा में बहस का स्तर इतना नीचे जा सकता है. मनोज झा के अनुसार बहस में वह मूल भावना ही गायब दिखी, जो व्यापक और गंभीर चर्चा का आधार होनी चाहिए थी.

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी… 45 दिन का झंझट खत्म, अब 25 दिन में मिल सकेगा दूसरा सिलिंडर…

पांच राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत…

राष्ट्रपति आज देशभर से 48 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित, एसआरसीसी कॉलेज जा सकते हैं पीएम मोदी…

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: कलेक्ट्रेट के पांचों गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात…