Categories

January 17, 2026

पटना के निजी स्कूल से मिला चार साल के छात्र का शव, आक्रोशित लोगों ने स्कूल में लगाई आग…

Spread the love

बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक स्कूल में छात्र का शव मिलने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा किया और स्कूल में भी आग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक, चार साल का आयुष गुरुवार को स्कूल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन दिन भर बच्चे के घर जाने की बात बताता रहा। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में बच्चा एक बार दिखाई दिया है, उसके बाद वह क्लास से गायब हो गया था।

काफी खोजबीन के बाद रात में करीब ढाई बजे बच्चे का शव स्कूल के गटर से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और स्कूल भवन में आग लगा दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 16 मई को दीघा थाना क्षेत्र से एक बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध मे प्राथमिकी दर्ज कर जांच के क्रम में उक्त बालक का शव उसके स्कूल के पास से बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…