Categories

April 19, 2026

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…

Spread the love

पीएम मोदी के इथियोपियाई समकक्ष अबी अहमद अली ने इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख हैं. इथियोपिया का यह सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 28वां विदेशी राजकीय पुरस्कार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर एक और सम्मान का ताज सज गया है. इस समय वे तीन देशों के दौरे के तहत इथियोपिया की यात्रा पर हैं. मंगलवार को पीएम मोदी के इथियोपियाई समकक्ष अबी अहमद अली ने इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख हैं. प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मंगलवार को अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया. इथियोपिया का यह सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 28वां विदेशी राजकीय पुरस्कार है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस पुरस्कार सम्मान की प्राप्ति के अवसर पर कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है.

विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने कहा, “अभी-अभी मुझे इस देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया है. दुनिया की एक अत्यंत प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गर्व का विषय है. मैं सभी भारतीयों की ओर से इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं. यह पुरस्कार उन असंख्य भारतीयों के लिए है जिन्होंने हमारी साझेदारी को आकार दिया है.” 

ग्लोबल साउथ के एजेंडे पर आगे बढ़ेंगे

इस पुरस्कार का मिलना भारत और इथियोपिया के बीच घनिष्ठ साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह ‘ग्लोबल साउथ’ के सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने में भी सहायक है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्य उन्हीं साझेदारियों का है जो दूरदृष्टि और विश्वास पर आधारित होती हैं. उन्होंने कहा, “इथियोपिया के साथ मिलकर हम ऐसी साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उभरती वैश्विक चुनौतियों के समाधान निकाल सकें और नए अवसरों का निर्माण करें.”

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…