Categories

September 5, 2026

बंद यात्रा के बीच माता वैष्णो देवी से अभी-अभी आई बड़ी खबर…

Spread the love

भारी बारिश के बीच अभी-अभी माता वैष्णो देवी से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ है। मंगलवार से क्षेत्र से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर समीर प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड हुआ है।

हालांकि वैष्णो देवी यात्रा बंद होने के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ है पर मलवा खिसक कर यात्रा मार्ग के बीचो-बीच आ गया है। आपको बता दें कि,  26 अगस्त को अर्द्धकुंवारी मंदिर के पास लैंडस्लाइड में 34 लोगों की जान चली गई थी। जिसके चलते वैष्णो देवी यात्रा आस्थाई रूप से स्थगित किया गया है। गौरतलब है कि लैंडस्लाइड के बाद यात्रा बंद होने के बाद से 700 के करीब श्रद्धालु कटरा में फंसे हुए हैं, जिनके खाने-पीने और रहने का इंतजाम कटरा के होटल्स एवं रेस्टोरेंड एसोसिएशन कर रहे हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

राष्ट्रपति आज देशभर से 48 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित, एसआरसीसी कॉलेज जा सकते हैं पीएम मोदी…

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: कलेक्ट्रेट के पांचों गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात…

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में की पूजा-अर्चना, बोले-आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए…

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल…