Categories

November 7, 2025

ब्लड मून के लिए हो जाइए तैयार, पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद का दिखेगा अनोखा रंग, जानें कब, कहां और कैसे आएगा नजर…

Spread the love

खगोलविद और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है, जब वे आसमान में चंद्रमा के एक नए रूप का दीदार करेंगे। आमतौर पर दूधिया सफेद या सीपिया टोन वाला चंद्रमा जंग लगे लाल रंग की तरह दिखाई देगा, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। ब्लड मून कब होगा और इसे कहां और कैसे देखा जा सकेगा, इसे जानते हैं लेकिन उसके पहले आइए जान लेते हैं कि यह होता क्या है और चंद्रमा के रंग बदलने के दौरान अंतरिक्ष में क्या होने वाला है।

क्या है ब्लड मून?

‘ब्लड मून’ आमतौर पर पूर्ण चंद्रग्रहण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, जब चंद्रमा लाल या सुर्ख भूरे रंग का दिखाई देता है। साल 2022 के बाद पृथ्वी पर पहली बार पूर्ण चंद्रग्रहण होने वाला है, उस दौरान ग्रहण जिस क्षेत्र से गुजरेगा, वहां शानदार नजारा देखने को मिलेगा। उस रात चंद्रमा हमारे ग्रह और सूर्य के साथ एक सीध में आने के चलते लाल रंग में बदल जाएगा। इसे ही ब्लड मून के नाम से जाना जाता है।

क्यों बदलता है चांद का रंग?

पूर्ण चंद्रग्रहण उस खगोलीय घटना के दौरान होता है, जब पृथ्वी सूर्य और पूर्ण चंद्रमा के बीच में आ जाती है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह को ढक लेती है। चूंकि चंद्रमा तक पहुंचने वाला प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से अपवर्तित होने वाला सूर्य का प्रकाश होता है, ऐसे में पृथ्वी की छाया में आने के चलते चंद्रमा लाल होने लगता है

पूर्ण चंद्रग्रहण 13-14 मार्च की रात को होने जा रहा है। यह लगभग 5 घंटे तक चलेगा, जब पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा और 65 मिनट के लिए यह आकर्षक लाल रंग में बदल जाएगा। पूर्ण सूर्यग्रहण को जहां पूर्णता के एक रास्ते पर ही देखा जाता है, पूर्ण चंद्रग्रहण को पृथ्वी पर उस दौरान रात के किसी भी हिस्से से देखा जा सकता है

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

आज इस शुभ मुहूर्त पर करें सोना-चांदी, इस विधि से करें लक्ष्मी पूजन और मंत्र जाप…

वायुसेना प्रमुख का ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बड़ा खुलासा: पाकिस्‍तान के 6 से 7 जेट मार‍ गिराए…

कानपुर का करोड़पति कानूनगो हुआ बेनकाब: योगी सरकार ने पद से डिमोशन करके बना दिया लेखपाल, संपत्ति देख दंग रह जाएंगे आप!

क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के पास बड़ा धमाका, 10 की मौत, 32 घायल…