Categories

January 19, 2026

भारत ने UN में पाकिस्तान को फिर लताड़ा, कहा- मुंबई ब्लास्ट के दोषियों को दी थी 5-स्टार सर्विस

Spread the love

 नई दिल्ली

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को फिर एकबार लताड़ा है। भारत ने  कहा कि 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के दोषियों को पाकिस्तान ने न केवल संरक्षण दिया था, बल्कि उन्हें फाइव स्टार सर्विस भी दी गई थी। आपको बता दें कि मुंबई ब्लास्ट का दोषी डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में छिपे होने की बात लगातार कही गई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल द्वारा आयोजित इंटरनेशनल काउंटर टेररिज्म कॉन्फ्रेंस 2022 में कहा कि आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के बीच संबंधों को पूरी तरह से पहचाना जाना चाहिए। इसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने 1993 के मुंबई बम धमाकों के लिए जिम्मेदार क्राइम सिंडिकेट को न केवल राज्य की सुरक्षा दी बल्कि हमने उन्हें 5-स्टार आतिथ्य का आनंद लेते हुए भी देखा है।" अगस्त 2020 में पाकिस्तान ने पहली बार अपनी धरती पर दाऊद इब्राहिम की मौजूदगी को स्वीकार किया था। आपको बता दें कि वहां की सरकार ने 88 प्रतिबंधित आतंकी समूहों और उनके नेताओं पर व्यापक प्रतिबंध लगाए थे। उनमें भारत द्वारा वांटेड घोषित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल था।

तिरुमूर्ति ने कहा "यह महत्वपूर्ण है कि परिषद द्वारा स्थापित सभी प्रतिबंध व्यवस्थाएं उनकी कार्य प्रक्रियाओं और निर्णय लेने में उचित प्रक्रिया सुनिश्चित करती हैं। निर्णय लेने की प्रक्रिया और सूचीबद्ध करने/हटाने के उपाय वस्तुनिष्ठ, तेज, विश्वसनीय, साक्ष्य आधारित और पारदर्शी होने चाहिए, न कि राजनीतिक और धार्मिक विचारों के पर आधारित।” उन्होंने कहा कि संकल्प 2560 (2020) के अनुसार संपत्ति फ्रीज छूट प्रक्रियाओं पर निगरानी दल (एमटी) की एक हालिया रिपोर्ट सदस्य राज्यों द्वारा संपत्ति फ्रीज उपायों की कमी की ओर इशारा करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…