Categories

June 6, 2026

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आयुध फैक्टरी में धमाका, 5 की मौत; 10 से ज्यादा मलबे में फंसे…

Spread the love

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे परिसर के अंदर हुआ। घटना के कारण अब तक पता नहीं चल पाए हैं।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक आयुध कारखाने में विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह से फैक्टरी के एक हिस्से की छत छह गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 10 लोग अब भी मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

 प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। जिला कलेक्टर संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10.30 बजे परिसर के अंदर हुआ। घटना के कारण अब तक पता नहीं चल पाए हैं।

12 लोगों के होने की सूचना, दो को बचाया गया
नागपुर में पीआरओ डिफेंस के मुताबिक, आयुध फैक्टरी में आज सुबह विस्फोट हुआ। जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। चिकित्सा दल भी तैनात हैं। विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। भंडारा के कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि आयुध फैक्ट्री जवाहर नगर में हुए विस्फोट के बाद अग्निशमन दल और एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है। छत ढह गई है, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। वहां कुल 12 लोगों के होने की सूचना है, जिनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है। 

कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
विस्फोट पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की विफलता है

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण…

जंतर-मंतर पहुंचे दीपके, जुटे समर्थक; शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति…

नहीं बदलेगी आपके लोन की ईएमआई, एमपीसी ने रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखने का लिया फैसला…

लोकसभा चुनाव से पहले देश में परिसीमन की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार, द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों से बातचीत तेज…