Categories

January 23, 2026

रायपुर में आईटीबीपी के कांस्टेबल ने एएसआई को मारी गोली, मौके पर गई जान…

Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के एक सिपाही ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी को गोली मार दी। सिपाही ने अपनी सर्विस हथियार से कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। 

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना सोमवार सुबह खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी की 38वीं बटालियन के कैंप में हुई है। सिपाही सरोज कुमार ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चलाई। जिससे उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। गोलीबारी के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है। 

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

एयरक्राफ्ट क्रैश का लाइव वीडियो सामने आया, पायलटों ने पैराशूट से बचाई जान…

1984 सिख विरोधी दंगे: जनकपुरी विकासपुरी हिंसा केस में सज्जन कुमार बरी…

सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर…

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…