Categories

February 8, 2025

रायपुर में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन इमारत के सातवीं मंजिल से गिरे मजदूर, दो की मौत, आठ घायल….

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए। इनमें घायल नौ मजदूरों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सात मजदूरों का इलाज चल रहा है। जबकि दो मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नौ घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए।  इनमें से नौ को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।  बताया जाता है कि ढलाई के दौरान सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से मजदूर नीचे गिर गये। मलबे में दबे 11 मजूदरों में से 
नौ मजजूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। नौ मे से दो मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम रहमत खान है। वहीं दो लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 

पुलिस प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर कलेक्टर गौरव सिंह समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद हैं। सभी बचाव कार्य में लगे है। हादसे वाली जगह पर तीन मंजिला रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स बनाने का काम चल रहा था, जहां छत ढलाई के दौरान ये घटना घटी

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

जनशक्ति सर्वोपरि’, दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन…

चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा को बहुमत, ‘आप’ को बड़ा नुकसान,BJP-41,AAP-28 सीटों पर आगे…

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हुई शुरू…

दिल्ली चुनाव : एग्जिट पोल में दिल्ली में ‘मोदी मैजिक’, सरकार बनाने से चूके केजरीवाल !