Categories

April 19, 2026

रायपुर में सूटकेस कांड के बाद फिर सनसनीखेज मामला: चलती कार से फेंका युवक का शव, 2 संदिग्ध पुलिस के हिरासत में…

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक के बाद एक क्राइम सीन सामने आ रही है। शहर में दो दिन पहले ही सूटकेस मर्डर-कांड हुआ, जिसके बाद अब चलती कार से एक कारोबारी ने लाश को बाहर फेंक दिया। पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर इलाके का है। घटना 24 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे की है।

पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद कलर की कार से सड़क में अचानक युवक को धकेल दिया गया और कार फरार हो गया। जिसे कार से धकेला गया, वह मृत अवस्था में मिला। मृतक के हाथ में मंदीप सिंह लिखा है। हालात को देखते हुए युवक को AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया।

मामले में पुलिस ने गाड़ी के मालिक संतोष मिश्रा को हिरासत में लिया है। वह कपड़े दुकान का है। घटना के दौरान संतोष मिश्रा खुद गाड़ी चला रहा था। साथ ही गाड़ी में 19 वर्षीय साधना अग्रवाल भी सवार थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कार में सवार तीनों थे नशे में चूर
पुलिस के पूछताछ यह सामने आया कि घटना के पहले तीनों नशे के हालत में थे। मृतक युवक ड्रग्स लेता था। इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मंदीप नस में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था। पुलिस के पूछताछ में संतोष मिश्रा और साधना ने बताया कि लड़के की मौत नशे के ओवरडोज की वजह से हुई है। युवक की जब तबीयत बिगड़ी तब वे घबरा गए। तभी डर कर उसे कार से नीचे फेंक दिया।

पुलिस के हिरासत में दो लोग
इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ पाएगी। फिलहाल दोनों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…