रायपुर MIC मेंबर की घोषणा… लिस्ट में 4 महिलाएं, 10 पुरुषः दीपक को लोककर्म, गायत्री चंद्राकर को स्वास्थ्य, मेयर बोलीं- सभी मिलकर करेंगे विकास…

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की घोषणा की है। 14 सदस्यों में 4 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल किए गए हैं। सभी सदस्यों को अलग-अलग विभाग बांटा गया है। मेयर मीनल चौब ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर रायपुर का विकास करेंगे।
सीनियर पार्षदों में उपनेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे का नाम सूची में है। नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू जैसे पहली बार पार्षद बने पार्षदों के नाम शामिल हैं। MIC में नए और पुराने पार्षदों का समीकरण देखने को मिला।
मेयर इन काउंसिल में 14 सदस्य शामिल किए गए हैं जो इस प्रकार हैं :
दीपक जायसवाल- लोक कर्म विभाग
डॉ अनामिका सिंह – सामान्य प्रशासन
मनोज वर्मा- नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा
मनोज अवतार बगल- राजस्व
संतोष साहू- जल कार्य विभाग
गायत्री चन्द्राकार- लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग
सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी
महेंद्र खोडियार- वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग
खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग
सरिता दुबे – महिला बाल विकास
संजना हियाल – अनुसूचित जाति एवं जनजाति
अमर गिदवानी – संस्कृति विभाग
नंद किशोर साहू – खेल कूद युवा कल्याण
भोला साहू – पर्यावरण उद्यानिक विभाग
निगम में कैबिनेट की तरह काम करती है MIC
नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। राज्य में जिस तरह मंत्रियों की भूमिका होती है। उसी तरह नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका कैबिनेट की तरह होती है। MIC गठन का अधिकार महापौर को होता है।