Categories

February 13, 2026

विराट कोहली तीसरे वनडे में भी लूट सकते हैं महफिल, विशाखापत्तनम में सर्वाधिक रन और शतक का रिकॉर्ड…

Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। कोहली ने सीरीज के पहले दोनों वनडे मैचों में शतक लगाए हैं। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच विशाखापत्तनम में शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाते हुए महफिल लूट सकते हैं। विराट का इस मैदान पर बेहतरीन रिकॉर्ड है।

विराट ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। विराट का वनडे में यह 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही विराट ने किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट के इस शतक का रोमांचक कम भी नहीं हुआ था कि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट ने फिर शतक लगा दिया। दूसरे वनडे में विराट ने 93 गेंद पर 102 रन की पारी खेली। पिछले दोनों मैच और पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। विराट कोहली विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। उनका औसत 97.83 का है। ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में कोहली एक बार फिर विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं और फैंस को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से फिर से रोमांचित कर सकते हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…