Categories

June 25, 2026

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही, 32 की मौत जबकि 700 से ज्यादा घायल…

Spread the love

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए एक के बाद एक दो विनाशकारी भूकंपों ने भीषण तबाही मचाई है। राजधानी काराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में एक मिनट के भीतर 7.1 और 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। इस भीषण आपदा में अब तक 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि ढही इमारतों के मलबे में हजारों लोगों के दबे होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, जान-माल का नुकसान बेहद गंभीर हो सकता है। यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 के बीच पहुंचने की आशंका जताई गई है। भूकंप वाले दिन देश का स्वतंत्रता दिवस होने के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे, जिससे घबराहट और नुकसान और बढ़ गया।

राहत कार्य और इमरजेंसी का एलान

देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस भीषण त्रासदी के बाद देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने बताया कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को झोंक दिया गया है।

राजधानी काराकस के उत्तर में स्थित देश का सबसे बड़ा ‘माइक्वेटिया एयरपोर्ट’ भारी नुकसान के चलते बंद कर दिया गया है, वहीं अस्पतालों में डॉक्टरों को अतिरिक्त शिफ्टों में तैनात किया गया है।

अमेरिका ने वेनेजुएला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया

इस महासंकट के बीच अमेरिका ने वेनेजुएला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने कहा कि वे वेनेजुएला के अधिकारियों के संपर्क में हैं और जरूरी सहायता जुटा रहे हैं। अमेरिकी दूतावास भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बिहार में NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, असली की जगह नकली परीक्षार्थियों ने लिखे पेपर; 30 गिरफ्तार…

तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप, 7 लोगों की मौत; सीफूड यूनिट के 67 कर्मचारियों की हालत गंभीर

पेट्रोल-डीजल, दवाई से लेकर फल, सब्जी और राशन तक… अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत में क्या-क्या हो सकता है सस्ता?

राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के बीच CM योगी का अयोध्या दौरा, चंपत राय से बनाएंगे दूरी…