Categories

January 14, 2026

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बस की टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत…

Spread the love

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ढाबे पर खड़ी निजी बस से गिट्टी से भरा ट्रक टकरा गया। इस हादसे में दस लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब ढाबे पर खड़ी बस में श्रद्धालु सवार थे, जो सीतापुर से पुर्णागिरी के लिए यात्रा कर रहे थे। शाहजहांपुर के एसएसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे और कुछ बस में बैठे थे। तभी गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बस पर पलट गया, जिससे बस में बैठे कई लोग फंस गए।
एसएसपी मीणा ने कहा, “ढाबे के पास खड़ी बस पर ट्रक के पलटने से कुल 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
हादसे में मारे गए सभी लोग सीतापुर के बड़ा जेठा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन इस हादसे की जांच में जुटा है और घायलों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…