Categories

July 20, 2026

होर्डिंग लगाते वक्त 7वीं मंज़िल से गिरे 10 मजदूर, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर…

Spread the love

अहमदाबाद के साउथ बोपल इलाके में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे ने बिल्डिंग सुरक्षा और होर्डिंग लगाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भागवत बंगले के पास स्थित विश्व कुंज-2 अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर एक ज्वैलर्स का बड़ा होर्डिंग लगाया जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से होर्डिंग का स्ट्रक्चर नीचे आ गिरा। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है।

तीन की हालत गंभीर
मरने वालों की पहचान राज और महेश के रूप में हुई है। दोनों श्रमिकों की गिरने से मौके पर ही जान चली गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मजदूर रवि को सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त करीब 10 मजदूर काम पर लगे हुए थे और सभी नीचे गिरे थे। इनमें से ज्यादातर को हल्की चोटें आईं, जबकि तीन की स्थिति बेहद गंभीर बनी

नीचे खड़ी कार में गिरा होर्डिंग का मलबा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब सातवीं मंजिल से होर्डिंग नीचे गिरा तो वह बिजली के खंभे से टकराया। इससे जोरदार धमाका हुआ और तार टूटकर नीचे आ गिरे। नीचे खड़ी एक कार पर भी मलबा गिरा जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। हादसे के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मजदूर होर्डिंग के स्ट्रक्चर के साथ सीधा नीचे गिरता है। इसके बाद अन्य लोग भी वहां पहुंचते हैं और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। इन फुटेज ने हादसे की भयावहता को और उजागर कर दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कैसे हुई और इतने बड़े पैमाने पर काम होने के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन तेज, सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल होने की मांगी अनुमति; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान…

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने पुलिस मुख्यालय में आत्महत्या की, यूपी के बागपत के रहने वाले थे…

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया…

स्पेन से हारकर टूटा Lionel Messi का सपना, आंसूओं के साथ  खत्म हुआ उनका वर्ल्ड कप का सफर…