Categories

June 12, 2026

15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास…

Spread the love

आपने किसी फिल्म देखा होगा कि कोई मंत्री जनता के बीच गया है और वहां किसी ने शिकायत की, तो मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए एलान कर दिया हो कि आपकी शिकायत दूर हो जाएगी?

कुछ ऐसा ही नजारा बीते दिन राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दिखा। जहां पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से एक छात्रा ने ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाया था। बस फिर क्या था, रेल मंत्री ने अधिकारी से बात की और एलान कर दिया कि 15 जुलाई 2026 को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च होगी। 

क्या कहा छात्रा ने रेल मंत्री से?

  • दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीते दिन गुरुवार को राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों से संवाद करने के लिए पहुंचे थे
  • छात्रों से संवाद के दौरान एक छात्रा ने रेल मंत्री से सीधे शिकायत करते हुए कहा कि, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC की वेबसाइट हैंग हो जाती है
  • इससे  यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है
  • छात्रा ने ये भी कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी वेबसाइट पर आने वाले कैप्चा कोड को भरने में होती है

रेल मंत्री ने क्या एक्शन लिया?

  • छात्रा की शिकायत सुनने के बाद रेल मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारी को कॉल करते हुए कहा कि, छात्रों की मांग है कि IRCTC की नई वेबसाइट बनानी चाहिए
  • यही नहीं, अश्विनी वैष्णव ने अधिकारी से ये भी पूछा कि, क्या हम 30 दिनों में वेबसाइट बना पाएंगे?
  • इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों से कहा कि अगले महीने की 15 तारीख (15 जुलाई) को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी

IRCTC की नई वेबसाइट में क्या खास होगा?

  • अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि नए पोर्टल में क्या-क्या खास चीजें होंगी
  • उन्होंने बताया कि, IRCTC की नई वेबसाइट मौजूदा वेबसाइट की तुलना में अधिक यूजर फ्रेंडली और तेज होगी
  • टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुगम बनेगी
  • इससे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करते समय कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

‘कलेजा फट पड़ा…’ मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों की मौत से सहमे SP-DSP, रात 11 बजे हुई थी आखिरी बात…

नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन, बस्तर में आमदनी दोगुनी करने का बड़ा संकल्प…

बस्तर में झमाझम, रायपुर में फुहारें; छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम का मिजाज…

राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच…