Categories

March 23, 2025

24 घंटों में मिले 2.58 लाख नए मरीज, 19.65 फीसदी हुआ कोरोना का पॉजिटिविटी रेट

Spread the love

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कोविड-19 की तीसरी लहर और भी अधिक खतरनाक हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 58 हजार 089 नए केस दर्ज किए गए हैं। देश में इस दौरान कोविड-19 से 385 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 1 लाख 51 हजार 740 मरीज ठीक हो गए हैं। हालांकि देश में आज सोमवार कल (रविवार) से 13,113 कम मामले आए हैं। रविवार को देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 71 हजार 202 मामले आए थे।
 

देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 है। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 86 हजार 451 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1.57 करोड़ के पार है। वर्तमान में देश में 1,57,20,41,825 वैक्सीन डोज लगाई है। देश में कोरोना के कुल रिकवरी मामले 3,52,37,461 है। देश में ओमिक्रॉन के कुल केस 8 हजार 209 हो गए हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 19.65% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बीजापुर मे पुलिस नक्सली मुठभेड़ मे 20 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलो को फिर मिली बड़ी सफलता….

जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा आयोजित, दिव्यांग फैशन और टैलेंट शो का भव्य आयोजन – डॉ. ज़ुनूबिया अली सम्मानित

सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कहां होगी लैंडिग…

संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए…