Categories

February 16, 2026

24 घंटे में कोरोना के 2.68 लाख नए केस,16.66% हुई पॉजिटिविटी रेट

Spread the love

नई दिल्ली

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 2 लाख 68 हजार, 833 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 68 लाख, 50 हजार 962 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 402 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 85 हजार 752 लोगों की मौत हो चुकी है.

देशभर में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के मामलों में भी 5.01 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. कल देश में ओमिक्रॉन के 6,041 नए मामले सामने आए हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है.  एक्टिव केस कुल संक्रमण का 3.85 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट अब घटकर 94.83 फीसदी पर आ गई है.  हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 1 लाख 22 हजार 684 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से कम है. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 49 लाख, 47 हजार, 390 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 16.66 फीसदी रिकॉर्ड की गई है, जो पहले 14.7 फीसदी थी. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर अब 12.84 फीसदी हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 156.02 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.

कोरोना के कुल नए केसों में 52.97% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए हैं. नए मामलों में 16.07% अकेले महाराष्ट्र में मिले हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 402 मरीजों की मौतें भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,85,752 हो गई है. देश में कोरोना से मरीजों के ठीक होने की दर 94.83 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कुल 1,22,684 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,49,47,390 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…