Categories

March 13, 2026

अमेरिका में आज से 5G की शुरुआत, एयर इंडिया ने रद्द कर दी उड़ानें

Spread the love

 नई दिल्ली

अमेरिका में आज से 5जी सेवा शुरू हो रही है। इस कारण इस कारण हजारों उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका है। इससे एयर इंडिया की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया ने दुबई से अमेरिका के विभिन्न एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों को भी निरस्त कर दिया गया है। दरअसल 5जी तकनीक से एयरलाइन्स की फ्रीक्वेंसी में बाधा आने की आशंका है। बता दें भारत से अभी केवल एयर इंडिया ही अमेरिका की लिए फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है।  यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि अमेरिका की सरकार का यह प्लान विमानन सेवा को गंभीर तौर पर प्रभावित करेगा।
 

एयर इंडिया की ओर से अमेरिका व भारत के बीच विमान सेवा में बदलाव किया जाना है। विमानन सेवा देने वाली एयर इंडिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दरअसल अमेरिका में बुधवार, 19 जनवरी से 5जी तकनीक (5G communications) लागू होने जा रहा है। इससे हजारों उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। दुबई के एमिरात एयरलाइन ने भी मंगलवार को यह एलान कर दिया कि अमेरिका के विभािन्न जगहों पर जाने वाली उडा़नों को निरस्त कर दिया गया है। कंपनी ने ट्वीट में कहा 19 जनवरी को दिल्ली से वाशिंगटन जाने वाली उड़ान AI103 अपने निर्धारित समय से रवाना होगी अन्य उड़ानें के लिए अपडेट  चेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…