Categories

March 13, 2026

पटना एम्स में 202 डॉक्टर सहित 607 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

पटना
पटना एम्स में कोरोना विस्फोट हो चुका है। तीसरी लहर में पांच जनवरी से अब तक अस्पताल के कुल 607 स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 202 डॉक्टर हैं। वहीं 313 नर्सिंग स्टाफ हैं। इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने से अस्पताल प्रबंधन के लिए परेशानी बढ़ गई है। संक्रमित होने वालों में सबसे अधिक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर हैं। इसमें 53 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर हैं, जबकि 13 कंसल्टेंट और 20 इंटर्न शामिल हैं। 45 टेक्निकल स्टाफ और 23 अटेंडेट भी शामिल हैं। वहीं, गुरुवार को एम्स में 15 डॉक्टर सहित 72 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो गए। इनमें 37 नर्सिंग स्टॉफ हैं। इसके अलावा आठ जूनियर रेजिडेंट, चार सीनियर रेजिडेंट, एक इंटर्न और दो कंसल्टेंट शामिल हैं।

एनएमसीएच में अब तक 64 डॉक्टर संक्रमित
अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पटना एम्स में 10 जनवरी से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार तक एम्स में कुल 64 मरीज भर्ती हो चुके थे। एम्स में दस जनवरी को चार, 11 जनवरी को 18, 12 जनवरी को 21 और 13 जनवरी को 28 मरीज भर्ती हुए हैं। भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीएमसीएच में भी दो मरीज भर्ती हुए। हालांकि, पीएमसीएच में कुल 7 मरीज भर्ती हैं। वहीं, आईजीआईएमएस में एक मरीज भर्ती हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…