Categories

March 13, 2026

स्मार्ट सिटी के नवनियुक्त प्रबंध संचालक अभिजीत ने सम्हाला प्रभार

Spread the love

रायपुर
रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के नवनियुक्त प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह ने आज आर.एस.सी.एल. कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के अतिरिक्त प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। राज्य शासन ने उन्हें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक के अलावा संयुक्त सचिव, गृह विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्रधिकरण, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अभिजीत सिंह इससे पहले संचालक भू-अभिलेख एवं संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के पद पर पदस्थ थे। पूर्व में वे नारायणपुर कलेक्टर भी रह चुके हैं। इस अवसर पर अधिकारियों से रूबरू होते हुए उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित कार्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…