Categories

June 6, 2026

एक्टर धनुष और ऐश्वर्या का 18 साल बाद टूटा रिश्ता

Spread the love

चेन्नई, सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य के डिवोर्स की खबर से अभी फैन उबरे भी नहीं थे कि साउथ इंडस्ट्री के एक और पावर कपल ने डिवोर्स का ऐलान कर दिया है. एक्टर धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वाइफ ऐश्वर्या संग अपने डिवोर्स की खबर फैंस से शेयर की है.

धनुष लिखते हैं, ''18 साल का साथ, दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक दूसरे के शुभचिंतक बन हमने एक ग्रोथ, समझदारी, साझेदारी का सफर तय किया था. आज हम वहां खड़े हैं, जहां से हमारी राहें जुदा हो रही हैं. ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला लिया है. हम एक दूसरे से अलग होकर खुद की तलाश करेंगे.  कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए हमें इससे डील करने दें.

बता दें एश्वर्या साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं. दोनों ने 2004 में शादी रचाई थी. इस कपल के दो बच्चे यात्रा और लिंगा हैं . बीच में कई बार कई बार इस कपल के अलगाव की खबरें उड़ती रही हैं लेकिन मीडिया के सवालों पर ये अक्सर बचते नजर आते थे.

धनुष जाने माने प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे हैं. धनुष मल्टीटैलेंटेड हैं. वे एक्टर होने के साथ साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर, प्लेबैक सिंगर, लिरिसिस्ट और स्क्रीनप्ले राइटर भी हैं. 46 फिल्मों में काम कर चुके सुपरस्टार धनुष को अब तक एक फिल्म फेयर अवॉर्ड,  4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत 13 बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण…

जंतर-मंतर पहुंचे दीपके, जुटे समर्थक; शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति…

नहीं बदलेगी आपके लोन की ईएमआई, एमपीसी ने रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखने का लिया फैसला…

लोकसभा चुनाव से पहले देश में परिसीमन की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार, द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों से बातचीत तेज…