Categories

January 19, 2026

बाँस की फसल अन्य फसलों से सुरक्षित और लाभदायक: प्रमुख सचिव वन वर्णवाल

Spread the love

भोपाल
बाँस की फसल अन्य फसलों की तुलना में सुरक्षित और अधिक लाभदायक है। बाँस की फसल की खासयित यह भी है कि यह किसी भी मौसम में खराब नही  होती। प्रमुख सचिव, वन अशोक वर्णवाल ने यह बात हरदा में बाँस वृक्षरोपण के लिए कृषकों की एक दिवसीय कार्यशाला में कही।

प्रमुख सचिव वर्णवाल ने बताया कि बाँस की फसल इस दृष्टि से भी बेहत्तर है कि इसे एक बार लगाने के बाद हर साल इसका उत्पादन प्राप्त होता है। बाँस की फसल में खर्चा कम होने के साथ मानव श्रम भी बहुत कम लगता है। एक हेक्टेयर में 625 पौधे लगाये जा सकते है। किसान शासकीय नर्सरी से बाँस के पौधे खरीद सकते है। उन्होंने कहा कि बाँस की फसल पर्यावरण के लिए लाभकारी, हरियाली बढ़ाने के साथ तापमान संतुलित करने में सहायक है।

राज्य बाँस मिशन के सी.ई.ओ. डॉ. यू.के. सुबुद्धि ने बताया कि राज्य बाँस मिशन योजना में किसानों द्वारा निजी भूमि पर बाँस रोपण किया जाता है। रोपित बाँस के पौधों के लिए 3 वर्ष में 120 रूपये प्रति पौधे के मान से किसान को अनुदान दिया जाता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…