Categories

March 13, 2026

बोरे में मिली बांग्लादेशी ऐक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू की लाश

Spread the love

बांग्लादेशी ऐक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू एक दिन पहले लापता हो गई थीं और अब उनकी लाश बरामद हुई है। ढाका के केरानीगंज ब्रिज के पास राइमा इस्लाम शिमू की लाश बोरे में मिली है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने सोमवार को सुबह कदमटोली क्षेत्र में अलीपुर के पास राइमा इस्लाम शिमू की लाश को पाया। इसके बाद लोगों ने लोकल पुलिस स्टेशन को सूचना दी।

ऐक्ट्रेस के शव पर चोट के निशान
पुलिस ने कहा कि राइमा इस्लाम शिमू के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उन्हें शक है कि रविवार को अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी होगी। इसके बाद लाश को पुल के पास फेंक दिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मिटफोर्ट अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया है और लोकल थाने में अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस के पति शखावत अली नोबेल और उनके ड्राइवर को पहले से ही हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पति ने दर्ज कराई थी लापता होने की रिपोर्ट
हालांकि, राइमा इस्लाम शिमू के पति ने रविवार को कलाबागान पुलिस स्टेशन में एक जनरल डायरी दर्ज कर कहा था कि उनकी पत्नी लापता हो गई है। बताते चलें कि 45 वर्षीय राइमा इस्लाम शिमू ने साल 1998 में फिल्म 'बार्तामान' से ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक 25 फिल्मों और कुछ टीवी शो में ऐक्टिंग कर चुकी थीं। वह बांग्लादेश फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्य भी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…