Categories

March 13, 2026

अपनी शादी के बाद की लाइफ को लेकर भारती सिंह की बात

Spread the love

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और इसी साल अप्रैल-मई में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही में भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बाद की लाइफ को लेकर बात की। दरअसल, भारती ने टीवी की पॉपुलर जुड़वां बहनों सुरभि-समृद्धि उर्फ ​​चिंकी-मिंकी को उनके चैनल के लिए इंटरव्यू दिया।

वीडियो में चिंकी-मिंकी भारती से पूछती हैं- क्या उनका कभी दो लोगों ने एक साथ इंटरव्यू लिया है। इस पर भारती कहती हैं- उनके सास-ससुर ने लिया है। इसके बाद चिंकी-मिंकी पूछती हैं कि उन्हें उनकी शादी में सबसे ज्यादा और कम शगुन किसने दिया था। भारती कहती हैं- कोई उनकी शादी के लिए गोवा गया था और उन्हें 6 आइसक्रीम कटोरे का क्रॉकरी सेट दिया था। भारती कहती हैं, आइसक्रीम की 6 कटोरियां कौन देता है वो भी गोवा आकर। इससे अच्छा तुम मुझे पान खिला देते।

इसके बाद चिंकी-मिंकी पूछती हैं- आप एक पंजाबी महिला हैं, जबकि हर्ष जीजू एक गुजराती हैं। तो वो ड्राइ स्टेट और ड्रिंकिंग स्टेट में तूतू-मैंमैं तो नहीं होती। इस पर भारती कहती हैं- नहीं-नहीं, अब वो स्टेट भी ड्रिकिंग वाली हो गई है। अब तो ससुरजी भी साथ में चीयर्स करते हैं। ये सुनकर चिंकी-मिंकी भी हंस पड़ती हैं।  

बता दें कि हर्ष और भारती की शादी 3 दिसंबर, 2017 को हुई थी। दोनों ने गोवा में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। गोवा में उन्होंने 5 दिनों का फंक्शन किया था, जहां कई सेलेब्स दोनों को बधाई देने पहुंचे थे। शादी से पहले दोनों करीब 7 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर ये जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो कॉमेडी सर्कस के दौरान हुई थी। इस शो में भारती एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। इसी शो के दौरान दोनों में दोस्ती हुई।

वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती सिंह कपिल शर्मा शो के अलावा प्रेग्नेंसी के दिनों में भी काम कर रही हैं। वह इन दिनों अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रियलिटी शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ को होस्ट कर रही हैं। भारती सिंह  द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (2008) के अलावा वे कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार (2010), कॉमेडी सर्कस के तानसेन (2011) और कॉमेडी सर्कस के अजूबे (2012) जैसे कॉमेडी रियलटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। भारती सिंह ने पंजाबी फिल्म एक नूर (2011), यमले जट यमले (2012) और जट एंड जूलिएट-2 (2013) में भी काम किया है। वे अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 (2012) और पुलकित सम्राट-यामी गौतम की सनम रे (2016) में भी काम कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…