Categories

May 20, 2025

उत्तर प्रदेश में अब भी 300 के पार जाने का भाजपा का दावा

Spread the love

 नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा के एक शीर्ष नेता ने पार्टी की 300 से ज्यादा सीटें जीतने की पिछली सफलता को दोहराने का दावा किया है। पार्टी का मानना है कि पहले दो चरणों में उसकी एक भी सीट कम नहीं होगी, हालांकि कुछ सीटें बदल सकती है। भाजपा छोड़कर जाने वाले नेताओं से भी पार्टी परेशान नहीं है। उसका मानना है कि यह नेता भाजपा के भीतर उनकी जाति समूह का नेतृत्व खड़ा होने से ज्यादा परेशान थे। भाजपा ने शनिवार को पहले दो चरणों के लिए 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम शामिल थे।

उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी की रणनीति साफ है कि वह अपने अभी तक के कामों को लेकर और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेगी। शनिवार को पार्टी के एक नेता ने दावा किया कि राज्य में भाजपा पूरी तरह मजबूत है और वह पिछली बार की तरह ही 300 का आंकड़ा पार करेगी। इस नेता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता निर्णायक जनादेश देती है और इस बार भी वह भाजपा के पक्ष में ही रहेगा। एक भी सीट कम नहीं होगी : पहले और दूसरे चरण के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। उसे लेकर नेतृत्व पिछली बार की सफलता दोहराने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। पार्टी का कहना है कि पिछली बार इन दो चरणों में पार्टी जितनी सीटें जीती थी, उससे एक भी सीट कम नहीं होगी, हालांकि कुछ सीटें बदल सकती हैं। इन दो चरणों के बाद पार्टी का अभियान और तेज होगा और उसकी सफलता भी तेजी से बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

फर्जी वसीयतनामा लेकर घर में कब्ज़ा करने घूम रहे है वर्धा से आये आसामाजिक तत्व

पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकती है मुहर…

अक्षय तृतीया कब है? पूरे समय रहेगा अबूझ मुहूर्त, बनेंगे 3 शुभ योग, जानें तारीख, सोना खरीद का समय…

गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे दंतेवाड़ा, ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में करेंगे शिरकत…