Categories

April 19, 2026

सर्द हवाओं के आगोश में राजधानी, 3 साल के बाद दिखा ऐसा कोहरा विजिबिलिटी 0

Spread the love

भोपाल
राजधानी में कड़ाके की सर्दी का दौर के बीच घने कोहरे ने डेरा डाल दिया है। आज सुबह शहर में सात बजे विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई थी। इससे सुबह की सैर पर निकलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह निकलने वाली गाड़िया भी लाइट जला कर धीरे धीरे चल रही थी।

वर्तमान में प्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से ठिठुरन बरकरार है। सर्द हवाओं के कारण सिहरन बनी हुई है। 18 जनवरी को भी एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से 19-20 जनवरी से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले  घंटों में  एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से  रात का तापमान बढ़ने के आसार है। कल सिवनी, नौगांव, ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा।  राजधानी का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 8  डिग्रीसे. रिकार्ड किया। यह सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा। वातावरण में आद्रता का प्रतिशत तेजी से बढ़ रहाहै। इससे रात के तापमान में  फिलहाल बढ़ोतरी होने के आसार कम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…