Categories

April 19, 2026

कप्तानी किसी का बर्थराइट नहीं: गौतम गंभीर

Spread the love

नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि कप्तानी किसी भी खिलाड़ी का बर्थराइट नहीं है। विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर गंभीर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी का बैटन विराट कोहली को थमाया था। गंभीर ने साथ ही बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली वनडे सीरीज में विराट का क्या रोल होगा। विराट को पिछले महीने ही वनडे कप्तानी के पद से हटाया गया था, उनकी जगह रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी सौंपी गई थी। रोहित चोट के चलते दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर नहीं जा पाए, उनकी जगह वनडे टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' पर गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि कप्तानी छोड़ने के बाद विराट की बल्लेबाजी बेहतर होगी। गंभीर ने कहा, 'आप क्या देखना चाहते हैं? कप्तानी किसी का बर्थराइट नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी बैटन विराट को सौंपा था, वह भी विराट की कप्तानी में खेल चुके हैं। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी और चार आईपीएल ट्रॉफी भी जीत चुके हैं।'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि कोहली अब रन बनाने पर फोकस करें। जब आप भारत के लिए खेलने का सपना देखते हैं, तो आप कप्तान बनने का सपना नहीं देखते हैं। आप भारत के लिए मैच जीतने के बारे में सोचते हैं और इसमें कुछ नहीं बदलता है, बस इतना बदलाव होता है कि आप टॉस के लिए नहीं जाते हैं और फील्ड प्लेसमेंट नहीं करते हैं। लेकिन आपकी एनर्जी वैसी ही होनी चाहिए, क्योंकि देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात होती है।'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…