Categories

March 13, 2026

अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड तिवारी ने किया सुरम्य परिसर का औचक निरीक्षण

Spread the love

भोपाल
मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा अयोध्या नगर में विकसित किये जा रहे सुरम्य परिसर का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त हाउसिंग बोर्ड भरत यादव भी उनके साथ थे।

हाउस आवंटन के लिए आयुक्त यादव ने बताया कि सुरम्य परिसर में पंजीयन का कार्य प्रारंभ है। पंजीयन 30 जनवरी तक किये जायेंगे। इस योजना के प्रथम चरण में 40 एचआईजी, डूप्लेक्स आवासों का निर्माण किया जायेगा। इसमें 10 आवास "ए" कैटेगरी के होंगे एवं शेष 30 आवास "बी" श्रेणी के बनाये जायेंगे। अध्यक्ष तिवारी ने कार्य की गुणवत्ता एवं ए क्लास मटैरियल के उपयोग किए जाने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने अयोध्या नगर में मंडल की अविक्रित सम्पत्तियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐसी अबिक्रित सम्पत्तियों को पुन: बेचने की कार्यवाही करें एवं उन कारणों का भी ध्यान रखें कि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित न हो। आयुक्त यादव ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा अब बुकिंग के पश्चात ही निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाते हैं। अबिक्रित सम्पत्ति पुरानी सम्पत्ति है। वर्तमान में ऐसी स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…