Categories

March 14, 2026

लावारिस बैग मिलने से त्रिलोकपुरी में अफरातफरी, जांच में मिला चार्जर

Spread the love

नई दिल्ली
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में लावारिस बैग मिलने की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  इसके बाद पुलिस ने उस इलाके को सील कर दिया। लेकिन जांच में सामने आया कि लावारिस बैग में एक चार्जर, लैपटॉप और पानी की बॉटल मिली।  भूलवश कोई इसे छोड़ गया था।    पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने कहा, 'हमें फोन आया था कि दो लावारिस बैग मेट्रो पिलर के नीचे मिले हैं।  इसके बाद हम यहां पहुंचे। जांच में पता चला कि ये बैग किसी व्यक्ति की है। बैग के अंदर एक लैपटॉप, चार्जर और कुछ ज़रूरी सामान है। जिनका बैग है उनसे संपर्क कर लिया गया है।' गौरतलब है गणतंत्र दिवस समारोह के कारण दिल्‍ली में सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी मजबूत की गई है।  कुछ दिन पहले पूर्वी दिल्‍ली के गाजीपुर फ्लावर मार्केट में एक लावारिस बैग में भारी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद हुआ था, लेकिन पुलिस और एनएसजी टीम की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…