Categories

March 14, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने दिल्ली म.प्र. भवन परिसर में रोपा गुलमोहर का पौधा

Spread the love

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली प्रवास पर मध्यप्रदेश भवन परिसर में गुलमोहर का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान लगातार अपने संकल्प के अनुसार प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। पिछले वर्ष 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक के शंभुधारा क्षेत्र में पौधा रोपते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने यह संकल्प लिया था। आज 13 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री चौहान का पौधा रोपने का 329वां दिन है।

गुलमोहर का महत्व
गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…