Categories

May 13, 2025

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल और करंज का पौधा रोपा

Spread the love

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल और करंज का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ टीम क्लीन एंड ग्रीन संस्था के पदाधिकारियों ने भी पौधे लगाए। संस्था ने मुख्यमंत्री चौहान को एक कलात्मक गमले में पौधा भेंट किया। गमले का निर्माण वेस्ट मटेरियल से किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था से उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वे कबाड़ से जुगाड़ के माध्यम से अनुपयोगी सामग्री का उपयोग कर गमले तैयार करते हैं। इंद्रपुरी फोरलेन के सेंट्रल वर्ज को भी संस्था ने हरा-भरा बनाया है। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में उद्यान के विकास में भी संस्था सक्रिय है।

पौधों का महत्व

पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। इस वृक्ष की सकारात्मक उर्जा को देखते हुए ऋषि-महात्माओं नें पीपल वृक्ष के नीचे बैठ कर तप किया और ज्ञान अर्जित किया।

प्रकृति विज्ञान के अनुसार पीपल का वृक्ष दिन-रात आक्सीजन छोड़ता है, जो पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पीपल के पेड़ को अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है क्योंकि ये पेड़ कभी भी पत्ते विहीन नही होता। पत्ते झड़ते रहते हैं और नए आते रहते हैं। पीपल के वृक्ष की इस खूबी के कारण इसे जीवन-मृत्यु चक्र का द्योतक बताया गया है। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

फर्जी वसीयतनामा लेकर घर में कब्ज़ा करने घूम रहे है वर्धा से आये आसामाजिक तत्व

पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकती है मुहर…

अक्षय तृतीया कब है? पूरे समय रहेगा अबूझ मुहूर्त, बनेंगे 3 शुभ योग, जानें तारीख, सोना खरीद का समय…

गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे दंतेवाड़ा, ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में करेंगे शिरकत…