Categories

March 13, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने गुलमोहर और मौलश्री के पौधे लगाए

Spread the love

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में सामाजिक संस्था दीप रेखा के पदाधिकारियों के साथ गुलमोहर और मौलश्री के पौधे लगाए और श्रमदान भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। दीप रेखा संस्था के सदस्यों ने बताया कि वे पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। पक्षियों को दाना खिलाने वाले उपकरण का वितरण भी संस्था करती है। संस्था के रचनात्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने बधाई दी।

पौधों का महत्व
मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मौलश्री या बकूल भी कहा जाता है। यह एक औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में पहली बार दी इच्छामृत्यु की मंजूरी, यह होती क्या है?

यूएस में 50 साल बाद लगेगी रिफाइनरी: 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने भारत और रिलायंस को क्यों कहा धन्यवाद?

छत्तीसगढ़: 3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल…

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया… सरकार ने लागू किया ECA…