Categories

February 12, 2026

त्‍यौहार पर ठंड बढ़ी, दिल्‍ली में छाई घने कोहरे की चादर, दृश्यता कम

Spread the love

नई दिल्‍ली
 राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह से कोहरा घना है। कई क्षेत्रों में धुंध की चादर छाई है, जिसके चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) कम रह गई है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई। कम विजिबिलिटी की वजह से सड़कों पर भी ज्‍यादा वाहन नहीं दिख रहे हैं। आज मकर संक्रांति, पोंगल समेत कई पर्व हैं..और त्‍यौहार पर सर्दी का आलम भी बढ़ गया है। उत्‍तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
 

राजधानी दिल्ली में आज कोहरा ज्‍यादा
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदूषण में कुछ कमी के संकेत हैं। नए साल की शुरूआत में दिल्ली में बारिश के आसार थे, और फिर कई दिनों तक बारिश होती रही। हालांकि, तब दो क्षेत्र छोड़कर राजधानी के शेष क्षेत्र रेड जोन में नजर आए। बारिश और हवा से प्रदूषण से कुछ राहत मिली। अब चूंकि, ओस पड़ रही है, तो पेड़ों की पत्तियों पर धूल धुल रही है और वातावरण की धूल भी पानी के साथ जमीन पर आ रही है। इससे हवा स्‍वच्‍छ रहने की उम्‍मीद बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…