Categories

March 22, 2025

मकर संक्रांति पर उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, घने कोहरे के कम हुई विजिबिलिटी

Spread the love

लखनऊ
पूरे देश में आज (14 जनवरी) मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेश में एकाएक ठंड बढ़ गई है और लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं। तो वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से कोहरा घना है और कई इलाके में धुंध की चादर छाई है। जिसके चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो गई है। तो वहीं, घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार में भी ब्रेक लगा दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में 218 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अुनसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 7.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया। तो वहीं अधिकतम तापमान में सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम तापमान मेरठ में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार आगामी पांच दिनों तक मौसम में शुष्कता रहेगी और प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर और ठंडे दिन की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश भर के लगभग सभी हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति और शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की कमी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बीजापुर मे पुलिस नक्सली मुठभेड़ मे 20 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलो को फिर मिली बड़ी सफलता….

जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा आयोजित, दिव्यांग फैशन और टैलेंट शो का भव्य आयोजन – डॉ. ज़ुनूबिया अली सम्मानित

सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कहां होगी लैंडिग…

संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए…