Categories

February 14, 2026

नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई योजना के सभी कार्य तय समय में पूरे करें – राज्य मंत्री कुशवाह

Spread the love

भोपाल

नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई योजना के सभी कार्य तय समय में पूरे करें। उद्यानिकी, खाद्य प्र-संस्करण, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के राज्यमंत्री भारतसिंह कुशवाह ने यह निर्देश शुक्रवार को नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई योजना के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिये। किसानों एवं पुर्नवास स्थलों के रहवासियों की समस्या सुनी और मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के लिये कहा। उन्होंने कहा कि कार्यालय का एक टेलीफोन नंबर जारी करें, जिस पर किसान बंधु एवं पुनर्वास स्थल के रहवासी अपनी समस्या दर्ज करा सकें। प्राप्त समस्याओं का निराकरण अधिकारी शासन के निर्देशानुसार करना सुनिश्चित करें।

राज्य मंत्री कुशवाह ने बड़वानी जिले के ब्राम्हणगाँव पहुँचकर नागलवाड़ी लिफ्ट एरीगेशन के कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित एनवीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों से परियोजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना का कार्य हर हाल में जून तक पूर्ण कराया जाये।

राज्य मंत्री कुशवाह ने निर्माणाधीन पावर हाउस, पंप हाउस, कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। एनवीडीए के अधिकारियों ने बताया कि इस स्थल पर अण्डर ग्राउण्ड पाईप लाइन के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए 3600 किलोवाट की 5 मोटर स्थापित की जायेगी। इनसे 124 ग्रामों की 47 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

क्या पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? विमान हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

सफर में घुलेगी मिठास… अब सड़क सुनाएगी संगीत! भारत के इस शहर में शुरू हुआ ‘मेलोडी रोड’…

भारत के लिए कितने अहम बांग्लादेश के चुनाव: नतीजों से कैसे पड़ सकता है प्रभाव, किस पार्टी का क्या रुख…

बैंक, ट्रांसपोर्ट और ऑफिस… ट्रेड यूनियन की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, क्या-क्या रहेगा बंद…