Categories

April 21, 2025

कांग्रेस ट्वीटर सर्वे : 70% लोगों ने माना शिवराज फिर से बनें मुख्यमंत्री

Spread the love

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया पर हाल ही में किया गया सर्वे प्रदेश में कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका का आईना दिखा दिया है। इस सर्वे में कांग्रेस के निशाने पर तीन मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री थे, लेकिन इसमे 70 प्रतिशत लोगों ने माना की शिवराज सिंह चौहान को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस ने 15 जनवरी को अपने आॅफिशियल ट्वीटर हेंडल से एक सर्वे शुरू किया था।

सर्वे यह था कि शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर और देवेंद्र फडणवीस में से किसे आप फिर कभी मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। इस सर्वे का रिजल्ट कांग्रेस ने अब ट्वीटर पर शेयर किया। इसके बाद फिर से लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस सर्वे में कुछ लोगों ने लिखा कि इसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के नाम क्यों नहीं लिखे गए। किसी ने इसमें कमलनाथ का नाम जोड़ने तो किसी ने भूपेश बघेल का नाम जोड़ने की सलाह दे डाली। वहीं किसी ने कांग्रेस के राष्टÑीय नेताओं पर भी कमेंट कर दिए।

कांग्रेस ने इस सर्वे में दावा किया कि इमें 8952 लोगों ने वोट किये। जिसमें 56 प्रतिशत लोग योगी आदित्यनाथ को अब मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते हैं।  शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश कांग्रेस के आॅफिशियल ट्वीटर हेंडल पर वोट करने वालों में से 69 प्रतिशतों ने माना कि वे फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान को इस सर्वे में महज 31 प्रतिशत लोग ही यह मानते हैं कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

फर्जी वसीयतनामा लेकर घर में कब्ज़ा करने घूम रहे है वर्धा से आये आसामाजिक तत्व

पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकती है मुहर…

अक्षय तृतीया कब है? पूरे समय रहेगा अबूझ मुहूर्त, बनेंगे 3 शुभ योग, जानें तारीख, सोना खरीद का समय…

गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे दंतेवाड़ा, ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में करेंगे शिरकत…