Categories

January 19, 2026

कोरोना कहर जारी, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले दो और खिलाड़ी हटे, ब्रायन यंग भी बाहर

Spread the love

 नई दिल्ली

कोरोना महामारी के कारण दो और खिलाड़ियों ने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ से अपने मिश्रित युगल सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नाम वापिस ले लिया है। दूसरी वरीयता प्राप्त रूसी मिश्रित युगल खिलाड़ी रोडियोन अलीमोव कोरोना संक्रमित पाये गए जिन्होंने चार लाख डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया।
     
उनकी मिश्रित युगल जोड़ीदार एलिना दावलेतोवा को भी करीबी संपर्क में रहने के कारण नाम वापिस लेना पड़ा। इंडोनेशिया के योंग केइ टैरी ही और वेइ हान तान को वाकओवर मिल गया।  विश्व बैडमिंटन महासंघ ने एक बयान में कहा ,'' बैडमिंटन विश्व महासंघ इसकी पुष्टि करता है कि मौजूदा ड्रॉ में से एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है जिसने योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2022 से नाम वापिस ले लिया।''
     
इसमें कहा गया ,''यह खिलाड़ी शुक्रवार को अनिवार्य आरटी पीसीआर जांच में पॉजिटिव पाया गया । उसके करीबी संपर्क में रहने वाली जोड़ीदार ने भी नाम वापिस ले लिया है। उनके प्रतिद्वंद्वियों को वाकओवर मिल गया।'' इस बीच विश्व चैम्पियन लो कीन यू भी पुरूष एकल फाइनल में पहुंच गए क्योंकि सेमीफाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी ब्रायन यांग ने गले में खराश और सिरदर्द के कारण नाम वापिस ले लिया।

भारतीय बैडमिंटन संघ ने कहा ,'' ब्रायन यंग ने गले में खराश और सिरदर्द की शिकायत की थी । इसी वजह से वह आगे नहीं खेल रहे हैं । उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी ।''  रूस की महिला युगल टीम की सदस्य एकातेरिना मालकोवा और अनास्तासिया शापोवालोवा ने भी एकातेरिना की कमर में दर्द के कारण नाम वापिस ले लिया । सेमीफाइनल में उनकी प्रतिद्वंद्वी रूस की ही अनास्तासिया एकचुरिना और ओल्गा मोरोजोवा फाइनल में पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़कर की थी बदसलूकी, आरोपी को चप्पलों की माला पहनाकर कराई परेड…

1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली बिल, जानिए फैसला आने पर कितना ज्यादा देना पड़ेगा पैसा…

वेनेजुएला के बाद ईरान में एंट्री ले सकता है अमेरिका, विरोध प्रदर्शन में 35 की मौत की आशंका…

पीएम मोदी के सिर पर सजा एक और ताज, इथियोपिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान…